
झांसी। कानपुर में आयोजित आठ वीं ताईकोंडो चेम्पियन शिप का आयोजन में झांसी की दो बेटियों ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर गोल्ड मैडल प्राप्त किए है।
कानपुर के अकबरपुर स्थित माती स्टेडियम में 17 एवं 18 जनवरी को आयोजित की गई 8 वीं इंडो नेपाल ताईकोड़ों चैंपियन शिप में झांसी के नालंदा कॉलोनी निवासी अविरल व्यास ने पचास किलो ग्राम वेट केटेगरी में एवं अन्वी मिश्रा ने 43 किलो ग्राम वेट केटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर गोल्ड मैडल प्राप्त किए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

