
झांसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वे शताब्दी वर्ष को लगातार विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मोठ में 23 जनवरी 2026 से 31 जनवरी तक श्रीमद भागवत कथा अमृत वर्षा का आयोजन ओर राष्ट्रीय संतों का समागम के साथ बुंदेली कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कुंवर प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह राजपूत ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सेवक द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष 100 वा पूरा होने पर मोठ के शीतला माता मंदिर प्रांगण में 23 जनवरी से 31 जनवरी तक श्रीमद भागवत कथा अमृत वर्षा का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास श्री शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से होगा। उन्होंने बताया कि 23 को विशाल कलश यात्रा सुबह दस बजे से, 24 जनवरी को भजन संध्या मृदुल द्वेदी द्वारा, 25 जनवरी को रास लीला वृन्दावन कलाकारों द्वारा, 26 को भजन संध्या राजस्थान की सुरभि चतुर्वेदी द्वारा, 27 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 28 को खाटू श्याम भजन संध्या, 29 जनवरी को बुंदेली नाइट कविता शर्मा, आशीष उपाध्याय द्वारा, 30 को भजन संध्या संत त्रिलोचन दास जी महाराज द्वारा, भागवत कथा के आयोजक वैदेही बल्लभ महाराज, नृत्य गोपाल दास जी महाराज अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या। आयोजक श्रीमती गीता कुंवर प्रतिपाल होंगे। श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से प्रभु इच्छा तक।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

