Home Uncategorized गुटखा व्यापारी से लूटकांड के आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचा कारतूस सहित...

गुटखा व्यापारी से लूटकांड के आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचा कारतूस सहित पांच लाख बरामद

156
0

तू

झांसी। गुटखा व्यापारी से लूटकांड के आरोप में फरार चल रहे दो लुटेरों की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की ओर से चली बंदूक की गोली लगने से दो अभिल्युक्त घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के पांच लाख की नकदी, तमंचा कारतूस सहित बाइक बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक 12 जनवरी को चिरगांव थाना क्षेत्र के सेमरी टोल को पास कार से तकादा कर घर लौट रहे एस एन के गुटखा व्यापारी सर्वेश से तमंचा अड़ा कर मारपीट करते हुए बदमाशों ने लाखों की नकदी लूट ली थी और फरार हो गए थे। इस लूटकांड की घटना का खुलासा करने में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में लगी चिरगांव थाना पुलिस ने इस लूटकांड के मास्टर माइंड रक्सा निवासी विकास जो व्यापारी की कार का चालक था उसे दबोच लिया था। पूछताछ में इस लूटकांड की घटना में दतिया के नरेश परिहार ओर जितेंद्र पटेल का नाम प्रकाश में आया था। आज चिरगांव पुलिस दोनों की तलाश में देर रात लगी थी। तभी भांडेर रोड से बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए जिंजर रोकने पर दोनों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। जिसमें पुलिस की बंदूक की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच लाख की नकदी, तमंचा कारतूस सहित बाइक बरामद की। पूछताछ में दोनों घायल बदमाशों ने बताता कि यह बरामद नकदी एस एन के गुटखा व्यापारी से लूटी गई रकम थी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल करते हुए घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here