Home Uncategorized कुत्ते को लाठी से पीट पीट कर मार डाला, घटना सीसीजीवी में...

कुत्ते को लाठी से पीट पीट कर मार डाला, घटना सीसीजीवी में कैद

19
0

 

झांसी। उलदन थाना क्षेत्र में एक दबंग व्यक्ति ने लाठियों से पीट पीट कर एक कुत्ते को मार डाला। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद उलदन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम राजगीर निवासी मोनू यादव ने उलदन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके गांव के रहने वाला दबंग राजकुमार यादव क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है। इसकी शिकायत करने पर दबंग उससे बुराई मानने लगा था। मोनू का आरोप है कि राजकुमार ने 17 जनवरी को उसके पालतू कुत्ते को लाठी डंडा से पीट पीट कर मार डाला। इस घटना की सूचना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मोनू यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं इस राजकुमार यादव ने दूसरे मोनू यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ तीन लोगों के खिलाफ क्षेत्र में अवैध जुआ खिलाने की शिकायत पर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here