झांसी। कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की झांसी इकाई द्वारा आज झांसी में एक होटल नटराज सरोवर पोर्टिको में महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं माननीय सांसद * प्रवीन खंडेलवाल* के झांसी आगमन के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रवीन खंडेलवाल* ने देश के व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को बढ़ती लागत, जटिल नियम-कानून, ई-कॉमर्स से जुड़ी असमान प्रतिस्पर्धा, MSME क्षेत्र की वित्तीय चुनौतियों तथा खुदरा व्यापार की सुरक्षा जैसे अनेक मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यापार को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर नीतिगत सुधार अत्यंत आवश्यक हैं।
खंडेलवाल ने कहा कि CAIT देशभर के व्यापारियों की आवाज़ को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने *1 से 4 मई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 (Bharatiya Vyapar Mahotsav 2026)’* की विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि यह CAIT द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक और मेगा व्यापारिक आयोजन होगा, जिसे विश्व के सबसे बड़े भारतीय व्यापार एक्सपो के रूप में विकसित किया जा रहा है।
खंडेलवाल ने बताया कि इस महोत्सव में—
* *2,000 से अधिक प्रदर्शक* ऑटोमोबाइल, मोबिलिटी सॉल्यूशंस, कंज़्यूमर ब्रांड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा, फिनटेक, वेलनेस, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से भाग लेंगे
* *2 लाख से अधिक बिज़नेस डेलीगेट्स* की भागीदारी होगी
* चार दिनों में *10 लाख से अधिक आगंतुकों (फुटफॉल)* के आने की संभावना है
* *5,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि*
* *10,000 से अधिक NRI एवं OCI प्रतिनिधि*
* *20 से अधिक भारतीय राज्यों* की सक्रिय भागीदारी रहेगी
उन्होंने आगे बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में बड़े स्तर पर *इनडोर एवं आउटडोर प्रदर्शनी*, *ऑटोमोबाइल एवं मोबिलिटी शोकेस*, *क्यूरेटेड बायर–सेलर मीट्स*, *ग्लोबल सोर्सिंग प्लेटफॉर्म*, *नीति एवं व्यापार से जुड़े सेमिनार*, *स्टार्टअप एवं MSME ज़ोन*, तथा *नवाचार, सतत विकास और कौशल विकास* के लिए विशेष मंच स्थापित किए जाएंगे।
इस अवसर पर *कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा* “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 भारत के 9 करोड़ व्यापारियों, MSME और उद्यमियों के लिए केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आर्थिक आंदोलन है। यह मंच देश के घरेलू व्यापार को वैश्विक बाजारों से जोड़ने, भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को ‘लोकल से ग्लोबल’ में परिवर्तित करने का कार्य करेगा। यह आयोजन भारत के कॉमन मार्केट की शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा।”
खंडेलवाल ने कहा कि *Made in India, Made for India और Made for the World* की अवधारणा पर आधारित यह महोत्सव भारत के घरेलू बाजार की ताकत, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।
CAIT झांसी इकाई के पदाधिकारियों ने प्रवीण खंडेलवाल का झांसी आगमन पर स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि झांसी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में *भारतीय व्यापार महोत्सव 2026* में भाग लेकर अपने उत्पादों और व्यवसाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएंगे।
पत्रकार वार्ता में कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी ने संबोधन करते हुए कैट द्वारा संपूर्ण देश में किए गए कार्यों की जानकारी दी, इस अवसर पर के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, अरुण गुप्ता अभिषेक सोनकिया, पंकज शुक्ला, सी.ए. गौरव गुप्ता, आदित्य ब्रह्मचारी, कृष्णा राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे !
अंत में संजय पटवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया !
*संजय पटवारी*
का समापन व्यापारिक एकता, संगठन की मजबूती तथा राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

