Home Uncategorized पुलिस बूथ के बगल में मंदिर में चोरी 

पुलिस बूथ के बगल में मंदिर में चोरी 

54
0

झांसी। बेखौफ चोरों ने पुलिस को देर रात चुनौती देते हुए पुलिस चौकी के बगल में बने मंदिर के स्टोर रुम का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दे दिया। हालांकि चोर ज्यादा कीमती सामान चोरी नहीं कर पाए। लेकिन गृहस्थी का सामान सहित सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के बीकेडी चौराहा स्थित पुलिस बूथ बना हुआ है। इसी बूथ के बगल में जानकी जू दुलारे हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर के पुजारी पुरानी तहसील के पास निवासी भगवती प्रसाद पुरोहित ने जानकारी के डेरे हुए बताया कि आज सुबह वह मंदिर पहुंचे तो देखा स्टोर रुम का दरवाजा टूटा पड़ा था। स्टोर रुम के अंदर रखा गृहस्थी का सामान ओर अन्य सामान गायब था। साथ ही चोरों ने मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। चोर मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here