Home Uncategorized थाना प्रभारियों के तबादले

थाना प्रभारियों के तबादले

199
0

 

झांसी। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी ने देर रात आधा दर्जन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए बड़ागांव थाना प्रभारी ओर चिरगांव थाना प्रभारी को हटा दिया गया है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने देर रात उपनिरीक्षक राहुल राठौर को थाना बरुआ सागर से हटाकर चिरगांव थाना प्रभारी, निरीक्षक कुलदीप तिवारी को चिरगांव से हटाकर ए एच टी थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह को ए एच टी थाना से हटाकर बरुआ सागर थाना प्रभारी,

निरीक्षक संजय सिंह को थाना बड़ागांव से हटाकर पुलिस लाइन, निरीक्षक राजेश कुमार को प्रभारी न्यायिक सम्मन सेल से हटाकर बड़ागांव थाना प्रभारी, निरीक्षक अरविंद कुमार को आईजीआरएस के साथ प्रभारी न्यायिक सम्मन सेल बनाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here