
झांसी। सनातन धर्म यात्रा को लेकर विरोधाव्यास बयान देने पर चर्चाओं में आए दामोदर यादव को पुलिस सुरक्षा देने से इनकार करते हुए कार्यक्रम आवेदन निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर गार्डन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
आपको बता दे कि आज आजाद समाज पार्टी का इलाईट चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इस कार्यक्रम की अनुमति आयोजकों द्वारा मांगी गई थी। साथ ही इस कार्यक्रम में आने वाले मध्यप्रदेश निवासी दामोदर यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया था। दामोदर को भय था कही उसके साथ कोई घटना न घट जाए। इधर पुलिस ने सुरक्षा मांगने वाले आवेदन पर रिपोर्ट लगाते हुए बताया कि वह कोई नेता या प्रोटोकॉल के अधीन नहीं आते जो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। वहीं देर रात लक्ष्मी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम निरस्त होने पर वहां से होर्डिंग बगैरहा हटा दिए ओर आज सुबह से पुलिस बल लक्ष्मी गार्डन के बाहर तैनात कर दिया गया। इधर दामोदर के आने की खबर पाकर हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता सुबह से ही हंगामा प्रदर्शन करने को तैयार होकर इलाईट चौराहा लक्ष्मी गार्डन ओर फिर रेलवे स्टेशन पर घूमते रहे। आपको बता दे कि बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली गई सनातन धर्म एकता यात्रा को लेकर दामोदर यादव ने इसका विरोध किया था और सनातन धर्म को लेकर दिए गए दामोदर के बयान से हिंदू संगठनों में काफी रोष व्याप्त हो गया था। तभी से दामोदर चर्चाओं में आया था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

