
झांसी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार पुलिस स्कूल कोचिंग सेंटरों के आस पास तैनात हो कर मनचलों पर कार्यवाही कर रही है। लेकिन शहर की सबसे प्राचीन पानी वाली धर्मशाला की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता था। यहां आस पास बने लड़कियों के कोचिंग सेंटरों की देर शाम छुट्टी होते ही यहां संदिग्ध युवकों का जमाबड़ा लगा रहता था। इस मामले को गंभीरता से लेकर आज थाना शहर कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। आज देर शाम से ही खंडेराव गेट चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ यहां मुस्तैद रहे। यहां आने जाने वाले हर संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई ओर उनके आधार कार्ड जांच करते हुए उनसे यहां खड़े होने का कारण पूछा गया। साथ ही पुलिस ने संदिग्धों को हिदायत दी यहां बिना किसी कारण के खड़े नहीं होना है। पुलिस की इस कार्यवाही को देख आज देर शाम तक मनचले दूर दूर तक दिखाई नहीं दिए। पुलिस तैनाती देख युवतियों ने राहत की सांस ली।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

