Home Uncategorized स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ युवा शक्ति...

स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ युवा शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य – महाराजा गोविंद राहुल देव सिंह

53
0

 

 

झांसी। 12 जनवरी आज रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में *‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ (12 से 23 जनवरी 2026)* का भव्य उद्घाटन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्वबोध एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना है।

 

*मुख्य अतिथि महाराजा गोविंद राहुल देव सिंह* ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों और कर्मों से भारत सहित विश्वभर के युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है और युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत् प्रेरित करता है।

 

विशिष्ट अतिथि *डॉ. संजय सिंह (महानिदेशक,उपकार, उत्तर प्रदेश) ने* कहा कि आज का युवा भारत की प्रगति की धुरी है। उन्होंने युवाओं के समक्ष उपस्थित चुनौतियों एवं अवसरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद का संदेश युवाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा कि परिश्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर ही राष्ट्र अपने उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।

 

*विशिष्ट अतिथि मनीष राय (प्रांत संगठन मंत्री, कानपुर प्रांत)* ने विवेकानंद जी के राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित विचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया तथा युवाओं से इन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

 

अध्यक्षीय उद्बोधन में

*कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह* ने कहा कि विवेकानंद के आदर्शों को केवल समझना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में उतारना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मबल और संकल्प शक्ति का विकास है।

 

*डॉ. अनिल कुमार (शिक्षा निदेशक)* ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में युवा ऊर्जा, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला, जो आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव की विभिन्न गतिविधियों के लिए सशक्त आधार प्रदान करेगा। इस अवसर पर विद्यार्थी सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ प्रभात तिवारी ने एवं डॉ गौरव शर्मा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here