Home Uncategorized विकास के नाम पर विरासत झाँसी रेलवे स्टेशन से छेड़छाड़ नही होने...

विकास के नाम पर विरासत झाँसी रेलवे स्टेशन से छेड़छाड़ नही होने देंगे : भानु सहाय

22
0

 

झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन पुरानी बिल्डिंग हेरिटेज को बचाने के लिये चलाये जा रहें हस्ताक्षर अभियान के तहत गुरुद्वारा के पास अजंता स्टूडियो सीपरी बाजार में हस्ताक्षर चलाया गया।

इस मौके पर बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि झांसी की विरासत बचाने के लिये पूर्व में जनसहयोग से एतिहासिक किला की नींव को कमजोर करने के कार्य का विरोध किया गया था। जिसमें सफलता मिली राजनैतिक दलों का भी समर्थन देते हुए अब स्टेशन की इमारत बचाने का बीड़ा उठाया है। हम फिर कामयाब होगे। विरासत में हम किसी को भी छेड़छाड को बर्दास्त नही करेंगे।

बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा के प्रवक्ता रघुराज शर्मा ने कहा कि झांसी का इतिहास अंग्रेजों के समय से भी पूर्व काल से संघर्ष से भरा हुआ है। बुंदेली योद्धा ही नहीं क्षेत्तीय आमजन मानस भी स्टेशन की इमारत बचाने के लिये कमर कसकर मैदान में है ।

इस मौके पर गिरिजा शंकर राय, हनीफ़ खान, प्रेम सपेरे , चौधरी महमूद कुरैशी, चौधरी राहत कुरैशी , अनीता सिंह, कुन्ती राय, मेवालाल भंडारिया अमीर चंद्र, शंकर रायकवार, अरुण रायकवार, वीरू रायकवार,आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here