Home Uncategorized मनरेगा में बदलाव पर कांग्रेस का 45 दिन के आंदोलन के पहले...

मनरेगा में बदलाव पर कांग्रेस का 45 दिन के आंदोलन के पहले दिन उपहास रखा कांग्रेसियों ने 

56
0

झांसी। मनरेगा का नाम परिवर्तन के खिलाफ कांग्रेस ने 45 दिन का आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में आंदोलन के पहले दिन कांग्रेस ने उपहास रखकर प्रदर्शन किया।

रविवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ओर पदाधिकारियों ने कचहरी चौराह स्थित महात्मा गांधी पार्क में उपहास रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को लागू किया था। जिससे मजदूरों, गरीब किसानों को रोजगार मिला उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने मजदूरों से रोजगार छीनने का प्रयास करते हुए नया कानून बनाया। कांग्रेस पार्टी ने इसके खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू करते हुए 45 दिन का रोडमैप तैयार किया है। जिसमें 11 जनवरी से पहला दिन आंदोलन उपहास से शुरू किया जा रहा है। उनकी मांग है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म करने ओर ग्राम पंचायतों के अधिकार छीनने का प्रयास किया है उसे वापस लिया जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here