झांसी। जमीनों पर कब्जे को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाओं में आ रहे सेवा निवृत लेखपाल कमलाकांत नायक ओर उसके साथी बिहारी लाल के खिलाफ थाना नवाबाद में 20 लाख से अधिक रकम हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर शिव परिवार कॉलोनी निवासी अब्दुल कदीर खान ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में होशंगाबाद निवासी बिहारी लाल पालीवाल से एक प्लॉट का सौदा किया था। जिसमें सेवानिवृत लेखपाल कमलाकांत नायक भी शामिल थे। सौदा होने के बाद पीड़ित अब्दुल कदीर ने 13 लाख कुछ रुपया बिहारी लाल को दिया था। इसके बाद ओर रुपया भी दिया। लेकिन उन्हें प्लाट नहीं मिला। इस पर पीड़ित ने न्यायालय में बाद दायर कर दिया। जिस पर न्यायालय ने विपक्षियों को अब्दुल कदीर का पैसा वापस करने का वाद दायर करने का आदेश दिया। पीड़ित का आरोप है कि सेवा निवृत लेखपाल कमलाकांत ने उन्हें भरोसे में ले लेकर कहा आपके पैसे मिल जाएंगे और षड्यंत्र के तहत उनसे हस्ताक्षर करवा कर न्यायालय में दायर बाद में समझौता करा लिया ओर उनका 20 लाख 21 हजार 910रुपए हड़प लिया। जब अब्दुल ने अपने रुपए मांगे तो इन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर रुपए मांगे तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देंगे। एसएसपी के आदेश के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने सेवा निवृत लेखपाल कमलाकांत नायक ओर बिहारी पालीवाल के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

