झांसी। झांसी की आत्मनिर्भर पहली महिला टैक्सी चालक का रेलवे स्टेशन रोड सिविल लाइन में रोड पर संदिग्ध अवस्था में शब पड़ा मिला। पास में उनकी टैक्सी भी पलटी मिली। महिला के शरीर से कान,नाक से जेवर गायब थे। परिजन इसे हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे है।
जानकारी के मुताबिक झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा निवासी महिला अनीता चौधरी उस समय चर्चाओं में आई थी। जब उनके पति को लंबी बीमारी होने के कारण घर का खर्च चलाने ओर बच्चों के भरण पोषण के लिए आत्मनिर्भर बनकर टैक्सी चलाने के लिए सड़क पर उतरी थी। अनीता झांसी की पहली महिला टैक्सी चालक के रूप में चर्चाओं में आई थी। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन सहित कई संस्थाओं ने उनका सम्मान भी किया था। बताया जा रहा है कि देर रात अनीता का शव रेलवे स्टेशन रोड सिविल लाइन में सड़क पर पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता के परिजनों के सूचना दी। अनीता की टैक्सी सड़क पर पलटी हुई थी और वह सड़क दूसरे छोड़ पर पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू करते हुए आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। परिजनों का कहना है कि प्रतिदिन की तरह अनीता रविवार की रात नौ बजे घर से टैक्सी लेकर निकली थी। रात करीब ढाई बजे उनके पास पुलिस का फोन आया कि अनिता का शव पड़ा है। सूचना पर वह लोग इलाहाबाद बैंक चौराहा से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित आर एन एस वर्ल्ड स्कूल के पास पहुंचे। जहां अनीता का शव पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि अनिता के नाक और कान से जेवर गायब है उसके केवल सर में चोट है उसकी रंजिशन हत्या की गई है। वहीं पुलिस इसे दुर्घटना मान रही। लेकिन पुलिस ने परिजनों के आरोपों पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

