झांसी। रक्सा ग्राम प्रधान के घर आग लगने से लाखों रुपए कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर राख ही गया। हालांकि की इस घटना में परिवार के सभी लोग सुरक्षित है।
जानकारी के मुताबिक रक्सा ग्राम प्रधान राजेंद्र राजपूत के घर आज सुबह पानी गर्म करने वाली मशीन से पानी गर्म किया जा रहा था। मशीन निकाल कर कमरे में रख दी। मशीन गर्म थी धीरे धीरे उसने कपड़ों में चिपक कर आग का रूप ले लिया ओर देखते ही देखते अलमारी में रखे लाखों कीमत के कपड़ों में आग लग गई। कमरे से धुआं ओर दुर्गंध आने पर देखा तो तत्काल आग को बुझाया गया। लेकिन इस घटना में उनके कपड़े और गृहस्थी का लाखों कीमत का माल जलकर राख हो गया। फिलहाल इस आग की घटना में परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

