
झांसी। कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को कोतवाली थाना पुलिस ने अमित वर्मा निवासी सूजे खा खिड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अमित पर गत दिनों एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमित तभी से फरार चल रहा था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

