झांसी। कोतवाली थाना पुलिस ने छ माह पूर्व एक ब्यूटी पार्लर में घुसकर वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गंदी घर टपरा निवासी श्रीमती अंजली पांडे ने थाना कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह घर के पास ही ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। दिनांक 27 जून 2025 को सूजे खान खिड़की निवासी दीपक प्रजापति अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी दुकान पर आया ओर पुरानी रंजिश को लेकर बात चीत करते हर मोबाइल से उसकी बिना मर्जी के चुपचाप वीडियो बना ली। अगले दिन दीपक प्रजापति ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता ने बताया कि जब उसने वीडियो वायरल का विरोध किया तो दीपक ओर उसके दो अज्ञात साथियों ने अश्लील शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दीपक प्रजापति सहित दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

