Home Uncategorized नव वर्ष 2026 मंदिरों में टेका मत्था की दिन की शुरुआत, किला...

नव वर्ष 2026 मंदिरों में टेका मत्था की दिन की शुरुआत, किला पार्क में उमड़ी भीड़

55
0

झांसी। नव वर्ष 2026 के दिन लोगों ने मंदिरों में सुबह से मत्था टेक कर अपने दिन की शुरुआत की। परिवार के साथ मौज मस्ती करने ओर न्यू ईयर मनाने के लिए किला, पार्क में पहुंच कर दिन गुजारा।

नव वर्ष 2026 के दिन की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में सुबह से पहुंच कर पूजा अर्चना, हवन पूजन कर मंदिर में मत्था टेका इसके बाद अपने दिन की शुरुआत की। वहीं मंदिरों में सुबह से भजन कीर्तन ओर प्रसाद भंडारा का आयोजन चलता रहा। लोगों ने मंदिरों से पूजा अर्चना करने के बाद परिजनों के साथ पार्क ओर किला पर मौज मस्ती कर नव वर्ष मनाया। दिन भर लोग एक दूसरे को नव वर्ष मंगलकामनाओं की बधाई शुभकानाएं दी।

वहीं नव वर्ष के प्रथम दिन मन्दिरों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन मन्दिर संयोजक मुकेश सिंघल एड के संयोजन में किया गया। झरना गेट स्थित श्री अंजनी नन्दन रामदूताय आश्रम बालाजी धाम झरना गेट पर श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर फूल बंगला सजाया गया,सुन्दरकाण्ड के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

सदर बाजार स्थित रामलीला मैदान श्री दक्षिणमुखी बाल रूप हनुमान मन्दिर पर राम दरबार का पोषाक श्रृंगार किया गया । कचहरी चौराहा स्थित हरीहर महादेव मन्दिर पर पुजारी महन्त ध्रुव महाराज द्वारा खिचडी प्रसाद का वितरण किया गया। कचहरी सी०जे०एम० परिसर में स्थित शिव परिवार हनुमान मन्दिर में पुजारी पण्डित रमेश चन्द्र स्वर्णकार द्वारा विशेष आरती पूजन किया गया। जिसमें आनन्द प्रकाश यादव एड, राहुल बिन्दल, नगर निगम की पूर्व उप सभापति श्रीमती प्रियंका नितिन साहू, सभासद प्रदीप खटीक, सभासद विकास खत्री, पूर्व उपसभापति सुनील नैनवानी , देवराज सिंह कुशवाहा अध्यक्ष कमिश्नरी बार एसोसिएशन, राजेश गर्ग, श्रीमती दीप्ति वशिष्ठ,श्रीमती अल्का सिंघल, निकिता गौतम, नेहा गौतम, सपना गुप्ता, अभय कृष्ण उक्सा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। संचालन संयोजक मुकेश सिंधल एड ने एवं आभार मनीष सरावगी ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here