Home उत्तर प्रदेश रेलवे वर्क शॉप में कर्मचारियों की मारपीट, कर्मचारियों ने काटा हंगामा, पहुंचे...

रेलवे वर्क शॉप में कर्मचारियों की मारपीट, कर्मचारियों ने काटा हंगामा, पहुंचे थाने दी तहरीर

39
0

झांसी। रेलवे वर्क शॉप में अप्रेंटिकस कर रहे कर्मचारियों के साथ सीनियर कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। इससे गुस्साए जूनियर अप्रेंटिक्स कर्मचारियों ने दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर जमकर हंगामा काटा और कार्यवाही की मांग को लेकर थाना पहुंच गए।रेलवे कारखाना में अप्रेंटिक्स की तैयारी कर रहे रोहित गौतम और उसके साथियों ने थाना प्रेमनगर मे लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया की कारखाने में उनका सीनियर दबंग व्यक्ति है। आए दिन वह अपने जुनियरों के साथ गाली गलौज अभद्रता करता है। उसका आरोप है की शुक्रवार को वह कारखाना पहुंचा तो उसके सीनियर दबंग ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी हाजिरी न लगाने की धमकी दी। जिसका उसने विरोध किया तो दबंग सीनियर ने उसके बाल पकड़ कर उसे घसीटते हुए उसे अंदर खींच कर ले गया और लात घुसे से उसकी मारपीट की जिससे उसके मुंह ओर नाक से खून बहने लगा। इधर अपने साथी की मारपीट से अक्रोशित दर्जनों। अप्रेंटिक कर रहे कर्मचारियों ने शनिवार की सुबह जमकर हंगामा काटा और पैदल मार्च कर थाना प्रेमनगर पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here