Home Uncategorized संदिग्धों को ग्रामीणों ने घेर कर पुलिस को सौंपा, चोर के आरोप...

संदिग्धों को ग्रामीणों ने घेर कर पुलिस को सौंपा, चोर के आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल, पुलिस पूछताछ में जुटी

63
0

झांसी। जमीन में गढ़ा धन निकाल कर चोरी कर भागने के शक में देर रात ग्रामीणों ने हंगामा मचा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गैंती फावड़ा सहित हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वही मौके से गढ़ा धन निकालने वालों को बुलाने वाला फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब एक बजे थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रुद्र करारी और रोनिजा के बीच कुछ लोग गैंती फावड़ा लेकर जमीन खोद कर धन निकाल कर भाग रहे थे जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रासलैंड चौकी प्रभारी का कहना है कि देर रात जमीन से दफिना निकाल ने की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर पहुंच कर खेत में गड्ढा खोद रहे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रौनिजा गांव का निवासी बलवीर ने इन्हें लोगों को अपने यहां बुलाया था, पूछताछ में बताया कि बलवीर का कहना है कि उसका पूर्वज धन जमीन में गाढ़ कर रखते थे उसी को निकालने के लिए उसने इन लोगों को बुलाया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि बलवीर अभी अपने घर से कही चला गया है, उसके आ जाने पर और पूछताछ होगी। फिलहाल ग्रामीणों ने इस घटना का देर रात वीडियो बनाकर चोर होने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here