Home Uncategorized उमेश साहू की हत्या करने वाला नशेबाज सनी वर्मा गिरफ्तार, पुलिस ने...

उमेश साहू की हत्या करने वाला नशेबाज सनी वर्मा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

89
0

झांसी। दो दिन पूर्व दिनदहाड़े समोसा विक्रेता उमेश साहू की चाकुओं से घोंपकर हत्या करने वाला आरोपी नशेबाज सनी वर्मा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर सत्यम कॉलोनी निवासी समोसा विक्रेता उमेश साहू 23 दिसंबर को क्षेत्र में समोसे बेचकर अपने घर पहुंचा। तभी पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ले के रहने वाले सनी वर्मा ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ चाकुओं से उसके पेट में कई बार कर उसकी हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई थी। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इधर मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर आज आरोपी को घटना में प्रयुक्त में चाकू बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here