झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव सहित दो अन्य अनिल यादव उर्फ मम्मा, अशोक गोस्वामी पर मोठ थाना में दर्ज डकैती ओर रंगदारी के आरोप में जेल में बंद अनिल यादव उर्फ मम्मा की आज मोठ थाना पुलिस को न्यायालय से आठ घंटे की रिमांड मिल गई है।
डीजीसी क्राइम मृदुल कांत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि डकैती ओर रंगदारी मांगने के आरोप झांसी जिला कारागार में बंद आरोपी अनिल यादव उर्फ मम्मा न्यायालय में सरेंडर किया था। इस मामले में मोठ थाना पुलिस को अभियुक्त अनिल यादव से मामले में साक्ष्य एकत्रित करने ओर अन्य जानकारियां लेने के लिए न्यायालय विशेष न्यायाधीश एमपी एम एल ए अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिस पर आज सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पुलिस को अभियुक्त अनिल यादव उर्फ मम्मा को 25 दिसंबर की सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक की पुलिस कस्टडी रिमांड का आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार की सुबह जिला कारागार पहुंच कर सुबह दस बजे पुलिस अनिल यादव को रिमांड पर लेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

