झांसी । अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर गणना प्रपत्र प्राप्त करने हेतु अन्तिम तिथि दिनांक 26.12.2025 तक नियत है, इसके तहत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेण्ट के साथ बैठक की कार्यवाही पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसके दृष्टिगत उन्होंने कहा कि जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों को बूथ लेबिल अधिकारी अपने-अपने बूथ लेबिल अधिकारी अपने अपने बूथ पर दिनांक 21 दिसम्बर 2025 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक उपस्थित रहकर ए0एस0डी0 की सूची के पुनः सत्यापन एवं पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने हेतु फार्म-6 प्राप्त करने के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेबिल एजेन्ट के साथ बैठक की कार्यवाही की जायेगी ।
इस हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि दिनांक 21 दिसम्बर 2025 (रविवार) को मतदान स्थल वाले स्कूलों/कालेजों को खोले जाने एवं बीएलओ के बैठने के लिए फर्नीचर आदि की व्यवस्था करने हेतु समस्त संबंधित प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को निर्देशित करें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

