
झांसी। बुंदेलखंड के उद्योगपति वीरेंद्र राय को भारतीय कल्चुरी जायसवाल महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उनके प्रथम आगमन पर समाज के सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ शहर भर में स्वागत यात्रा निकाली।
महाराष्ट्र के शिरडी में बीते दिनों भारतीय कल्चुरी जायसवाल महासभा के आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में बुंदेलखंड के उद्योगपति वीरेंद्र राय को निर्विरोध निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। आज वीरेंद्र राय के महाराष्ट्र से झांसी प्रथम आगमन पर समाज के सैकड़ों लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां ढोल नगाड़ों के साथ हार माला पहना कर उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, शालिग्राम राय, रामेश्वर राय सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। वहीं सभी का आभार विशाल राय ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

