Home Uncategorized जनपद स्तरीय सरस मेला का आयोजन मुक़्ताकाशी मंच पर 17 व 18...

जनपद स्तरीय सरस मेला का आयोजन मुक़्ताकाशी मंच पर 17 व 18 दिसम्बर को

50
0

 

 

झांसी। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि दिनांक 17 एवं 18 दिसम्बर 2025 को 02 दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला-2025 का आयोजन गंगाधर राव कला मंच/मुक़्ताकाशी मंच, झांसी में किया जायेगा, इस मेले में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सरस मेला ग्रामीण महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने हस्तशिल्प, कला और उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर देने वाला एक सरकारी पहल है, जिसमें “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा दिया जाता है, यह मेला देशभर के कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराता है और “लखपति दीदी” जैसे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है, जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकता है।

जिला विकास अधिकारी/ उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कुमार ने बताया कि सरस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों (जैसे हैंडलूम, हस्तशिल्प, प्राकृतिक खाद्य पदार्थ) के लिए बाजार प्रदान करना। इस मेले का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित किया जाता है। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक वस्त्र (साड़ियाँ, चादरें), हस्तशिल्प, आभूषण, गृह सज्जा उत्पाद, और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ (अचार, चाय, दालें)। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं और डिजिटल सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी जाती है। ग्रामीण कारीगरों और सदस्यों को सीधे खरीदारों से जुड़ने का मौका मिलता है। “वोकल फॉर लोकल” और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद करता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here