Home Uncategorized साहित्य भूषण की बंगाली भाषा में रचित आत्मकथा का हुआ विमोचन

साहित्य भूषण की बंगाली भाषा में रचित आत्मकथा का हुआ विमोचन

138
0

 

झांसी। शास्त्री विश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान शास्त्री भवन सीपरी बाजार झांसी के तत्वाधान में दिसंबर माह की मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी संपन्न हुई।

गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल,( से. नि. आई.ए.एस) साहित्य विभूषण द्वारा की गई। गोष्टी के मुख्य अतिथि सुधीर सिंह (जिला अध्यक्ष भाजपा) एवं विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार हिंगवासिया, राजेश तिवारी, (मक्खन) डॉक्टर सुश्री नील मधु श्रीवास्तव, डॉ प्रताप नारायण दुबे, अशोक कुमार गौतम, (भोपाल) डॉ बृजललिता मिश्रा, डॉक्टर सुखराम चतुर्वेदी, धर्मेंद्र कुमार सारांश रहे। डॉक्टर सुश्री नीति शास्त्री द्वारा सभी का स्वागत किया गया। गोष्टी राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त को समर्पित रही। गोष्ठी का शुभारंभ श्रीमती बृजलता मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सरस बड़ी वंदना से किया गया। तत्पश्चात क्रमशः कवि एवं शायरों ने राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय जन जागरण को रचनाओं का पाठ करते हुए सर्वश्री कैलाश नारायण मालवीय, श्रीमती रमा शुक्ला (सखी), हर शरण शुक्ला, डॉ. निहालचंद्र शिवहरे, साकेत सुमन चतुर्वेदी, गया प्रसाद वर्मा (मधुरेश) डॉ के.के साहू, संजय तिवारी (राष्ट्रवादी), तेजभान सिंह बुंदेला, यतीश क्रिश्चियन, रवि कुशवाहा, (नारहट) जी.पी झा, यश रावत, काशीराम सेन (मधुप), आरिफ शहडोली,डॉ सुनीता वर्मा, कामता प्रसाद प्रजापति,राम लखन सिंह परिहार, डॉ संजय वासवानी, आदि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों, द्वारा प्रेरक काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर गोष्ठी अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल के जीवन की “आत्मकथा का बंगाली भाषा में अनुवाद” पुस्तक का विमोचन किया गया। सुधीर सिंह (जिला अध्यक्ष महानगर भाजपा) का विशेष सम्मान किया गया । गोष्ठी में श्रीमती मधुपासी,किरण गुप्ता, डॉक्टर एस बी सिंह जब्बल, अब्दुल सिंह रशीद, चित्रांश गुप्ता, सुभाष चंद्र, दीपक साहू आदि अनेक श्रोतागण उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर सुखराम चतुर्वेदी (फौजी) द्वारा किया गया। अंत में डॉक्टर सुश्री नीति शास्त्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here