
झांसी। जनपद में बढ़ रहे जुआ के अड्डों की सूचनाओं को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने गंभीरता से लिया। आईजी के निर्देशन में जुआ के अड्डों पर ताबड़तोड़ दबिश से मची खलबली। संलिप्तता पाई जाने पर सिपाही लाइन हाजिर किए साथ ही थानेदारों को मिली चेतावनी।
खबर सूत्रों के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि ने जनपद में पुलिस की मिली भगत से चल रहे जुआ के अड्डों पर पुलिस टीमों की ताबड़तोड़ दबिश दिलवाई। पुलिस टीम को देख जुआरियों ओर माफियाओं में भगदड़ मच गई। चिरगांव में टेंट लगाकर चल रहे सत्ता की आड के जुआ के अड्डों पर दबिश दी गई। इस दौरान आईजी ने सख्त रुख अपनाते हुए इसमें संलिप्तता पाए जाने पर सिपाही शिवम सिंह, शिव प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं आई जी ने स्पष्ट रूप से थानादारों को कड़ी चेतावनी दी यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार, जुआ सट्टा की सूचना मिली तो उस थानेदार के खिलाफ भी कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। आईजी के एक्शन को देख अब जनपद में पुलिस संरक्षण में अवैध कारोबार कराने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है।इस संबंध में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री दुष्यंत राजपूत ने पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

