Home Uncategorized पूर्व विधायक के पक्ष में आए डॉक्टर चंद्रपाल सिंह, एसएसपी को निष्पक्ष...

पूर्व विधायक के पक्ष में आए डॉक्टर चंद्रपाल सिंह, एसएसपी को निष्पक्ष जांच के लिए लिखा पत्र

145
0

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जाती विशेष के लोगों ओर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव ने एसएसपी को पत्र भेजा है। यह पत्र आज शोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

वायरल पत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव ने एसएसपी से मांग करते हुए बताया कि मोठ थाना में पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमा फर्जी है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस मुकदमे के चलते कार्यकताओं, रिश्तेदारों ओर जाती विशेष के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस उत्पीड़न को रोका जाए और पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह को न्याय दिया जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here