Home Uncategorized राम जानकी मन्दिर पर 12 से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का...

राम जानकी मन्दिर पर 12 से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

114
0

झांसी। आतिया तालाब स्थित राम जानकी मन्दिर पर 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, यह भागवत कथा का आयोजन अनिल अड़जरिया की माता जी श्रीमती रामकली के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित की जा रही है।

गुरुवार को मेहंदी बाग स्थित राम जानकी मन्दिर के पुजारी

महंत राम प्रिय दास जी महाराज, प्रेम नारायण दास जी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनिल अड़जरिया की माता जी श्रीमती रामकली के प्रथम देव लोकगमन तिथि पर मंदिर प्रांगण में 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन दोपहर बारह बजे से शाम छह बजे तक रहेगी। कथा वाचक मथुरा वृंदावन से प्रवक्ता हरिवंश दास जी अपनी वाणी से कथा का गायन करेंगे। इस कथा में मातृ भूमि सेवा मिशन कुरुक्षेत्र डॉक्टर शिवकुमार मिश्रा, नर्वदपुरम हनुमंत धाम से महामंडलेश्वर शिव प्रसाद, बुंदेलखंड पीठाधीश्वर निर्मोही अखाड़ा महंत श्री सीताराम दास जी सहित देश ओर बुंदेलखंड के कई संत महात्मा उपस्थित होंगे। पत्रकार वार्ता में अनिल अड़जरिया, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here