
झांसी। बस की टक्कर से घायल छात्र की घटना के दो दिन गुजरने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर छात्रों ने विश्विद्यालय प्रशासन से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
मोठ थाना क्षेत्र निवासी बोबी प्रजापति झांसी विश्विद्यालय में बीएससी का छात्र है। 9 दिसंबर को वह विद्यालय के गेट के बाहर खड़ा था। तभी सरकारी रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने पर आज कई छात्रों ने विश्विद्यालय प्रशासन से मुलाकात कर भारी वाहनों के विश्विद्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की साथ ही उन्होंने घायल छात्र की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

