Home Uncategorized पंचवटी कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा, 16 लाख के...

पंचवटी कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा, 16 लाख के जेवरात, 65 हजार की नकदी सहित शातिर चोर गिरफ्तार 

402
0

झांसी। नवागंतुक शहर कोतवाल ने थाने का चार्ज संभालते ही एक सप्ताह पूर्व हुई बड़ी चोरी कांड की घटना का खुलासा कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पंचवटी कॉलोनी में हुई सूने घर से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को दबोच कर 16 लाख कीमत के जेवरात सहित 65 हजार की नकदी और तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है।

आपको बता दे कि 25 नवंबर को पंचवटी कॉलोनी स्थित पांडे कॉलोनी में रहने वाले शिवम की बारात मध्यप्रदेश के जिला दतिया गई थी। घर पर ताला पड़ा था। सूना घर देख चोरों ने धाबा बोलकर उसके घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इधर इस घटना को गंभीरता से लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने ने पुलिस को खुलासा करने के निर्देश दिए थे। गत रोज थाना शहर कोतवाली का चार्ज संभालते हुए प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर ओर उनकी टीम ने देर रात अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान तीन संदिग्धों को दबोच लिया। पुलिस टीम के उनके कब्जे से बरामद बैग से सोने चांदी के जेवरात और बरामद कर लिए। पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों से गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से बरामद जेवरात और नकदी शिवम के घर से चोरी किए थे। पुलिस टीम ने तीनों संदिग्धों के कब्जे से बरामद जेवरातों की कीमत 16 लाख रुपए ओर 65 हजार की नकदी सहित तमंचा कारतूस बरामद किए है। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम दतिया गेट बाहर निवासी बबलू उर्फ संतोष, सीपरी बाजार के मसीहा गंज निवासी अभिषेक अहिरवार, नरसिंह राव टोरिया निवासी नासिर खान बताए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here