झांसी। पुलिस मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक जितेंद्र सिंह के पदोन्नत होने पर उन्हें पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई। वहीं निरीक्षक विद्या सागर को थाना चिरगांव से हटाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए शहर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने देर रात कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निरीक्षक राजेश पाल को शहर कोतवाली से हटाकर मोठ थाना प्रभारी, निरीक्षक अखिलेश को मोठ थाने से हटाकर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक कुलदीप तिवारी को शिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर चिरगांव थाना प्रभारी, निरीक्षक विद्या सागर को चिरगांव से हटाकर शहर कोतवाली प्रभारी, निरीक्षक महेंद्र प्रताप को पुलिस लाइन से मीडिया सेल प्रभारी, निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें पुलिस कार्यालय का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

