Home Uncategorized मेडिकल कॉलेज में हुई कंबल बैंक की स्थापना

मेडिकल कॉलेज में हुई कंबल बैंक की स्थापना

73
0

झांसी। आज मंगलवार को *संस्था एक छोटी सी आशा एक नई उमंग मिशन अन्नपूर्णा* के अंतर्गत मेडिकल कालेज परिसर में भोजन वितरण स्थल पर सर्दियों में राहत देने के लिए कंबल बैंक का शुभारंभ उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य अतिथि में एवं दिलीप अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई !
यह बैंक लगभग 4 माह तक मरीजों के तीमारदारों को निशुल्क उपलब्ध रहेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि निस्वार्थ भाव से एक छोटी सी संस्था लगातार काम कर रही है मेडिकल में कंबल बैंक खुलने से मरीज के तीन तीमारदार को सर्दी में गर्मी का अहसास कराएगी, इस पुण्य कार्य के लिए उन्होंने संस्था को बधाई दी
आज कंबल बैंक शुरू करने के साथ ही आज का भोजन, फल, बिस्किट आदि तीमारदारों को वितरण लगभग 200 लोगो को किया गया
आज संस्था को 1425 दिन लगातार मरीजों के तीमारदारों को भोजन बिना कोई नागा के वितरण किया जा रहा है
*ठंड ठंड में लगभग 4 माह तक यह कंबल बैंक की शुरुवात की जाती है*
इस अवसर पर अध्यक्ष सौरभ हायरन,महामंत्री अंकुर बट्टा ,संजय वर्मा ,शुभम टंडन, कोषाध्यक्ष अनूप खरे,रेमो,हनी मित्तल,इंद्रपाल सिंह ,ताहिर ख़ान ,dr कामद दीक्षित अंजू अग्रवाल प्रीति अग्रवाल जी उपस्थित रहे
संस्था के सौरव हयारण ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here