Home Uncategorized सनफ्रांस अशोक सिटी : कार्यकारिणी चुनाव पर पर्चा ख़ारिज करने की सूचना...

सनफ्रांस अशोक सिटी : कार्यकारिणी चुनाव पर पर्चा ख़ारिज करने की सूचना पर नाराजगी व्यक्त

98
0

झांसी। सनफ्रांस अशोक सिटी में पंच वर्षीय होने कार्यकारिणी चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है, प्रत्याशी अपनी अपनी तैयारी कर चुके है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद सहित कई प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिए
नामांकन जांच के दौरान एक अध्यक्ष पद का प्रत्याशी का पर्चा ख़ारिज होने पर हंगामा हो गया। एक अध्यक्ष पद प्रत्याशी का पर्चा ख़ारिज करने चुनाव अधिकारी द्वारा कोई जबाव नहीं देने से हंगामे की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष ने चुनाव अधिकारी से निष्पक्ष मतदान करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक सनफ्रांस अशोक सिटी की कार्यकारिणी चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद से श्रीमती विनीता पत्नी इंद्र भूषण ओर विनय उपाध्याय ने स सोमव आए दाखिल किया था। आज मंगलवार को नामांकन पत्र की जिला मजिस्ट्रेट नियंत्रण नागरिक सुरक्षा झांसी कार्यालय में जांच होना थी। तभी सुबह सन फ्रांस अशोक सिटी के शोशल मीडिया के ग्रुप पर मेसेज वायरल हुआ कि श्रीमती विनीता का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। इस सूचना के वायरल होने से विनीता के समर्थकों में आक्रोश व्यक्त हो गया। अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनीत अपने समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारी के कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने सोशल मीडिया पर उनका पर्चा ख़ारिज करने की जानकारी ली। जिस पर चुनाव अधिकारी द्वारा कोई जबाव नहीं दिया गया। जिसको लेकर अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनीता ओर उनके समर्थक आक्रोशित हो गए ओर उन्होंने चुनाव को फर्जी तरीके से षड्यंत्र के तहत कराने का आरोप लगाया। साथ ही अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती विनीता ने आरोप लगाया कि जब वह अपना नामांकन पत्र देखने आई तो चुनाव अधिकारी के साथ दूसरा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी उनका पर्चा देख रहा था। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि हमारा नामांकन किसी अन्य के सामने क्यों रखा गया। उन्होंने प्रशासन से चुनाव निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने की मांग की है। वहीं चुनाव अधिकारी उप नियंत्रक अधिकारी जय राज तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि शोशल मीडिया पर नामांकन पत्र खारिज होने की सूचना पूर्ण रूप से अफवाह है, उन्होंने कहा कि पक्षपात रवैया नहीं चलेगा। किसी को कोई पर्चा ख़ारिज करने की सूचना नहीं दी। जांच उपरांत शाम पांच बजे नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके पास नामांकन पत्र में अध्यक्ष पद के चार, उपाध्यक्ष पद पर दो, सचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर एक, सदस्य पद पर तीन आवेदन आए है। सभी की जांच की जा रही शाम पांच बजे घोषणा होगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here