Home Uncategorized एकता पदयात्रा के बाद एकता यात्रा 17 को, डिप्टी सीएम होंगे शामिल

एकता पदयात्रा के बाद एकता यात्रा 17 को, डिप्टी सीएम होंगे शामिल

99
0

झांसी। एकता पदयात्रा के बाद एकता यात्रा बबीना विधान सभा में 17 नम्बर को बबीना विधान सभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह एकता मार्च देश के नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निकाला जा रहा है।
शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बबीना विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पखवाड़ा में विधान सभा स्तर पर कई विभिन्न कार्यक्रम, एकता पदयात्रा हो रही है। इसी क्रम में एकता मार्च 17 नवंबर को बबीना विधान सभा क्षेत्र में आयोजित होने जा रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर यह पखवाड़ा के रूप में मनाई जा रही है। इसी पखवाड़ा में रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई थी, बाद विवाद प्रतियोगिता, लेख प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। अब बबीना में 17 को एकता मार्च होगी। जिसमें मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। एकता मार्च मैथिली शरण गुप्त विद्यालय से सुबह ग्यारह बजे से शुरू होकर चिरगांव टहरौली तिराहा हाइवे पर छह किलों मीटर चलकर समाप्त होगी। इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। यह एकता मार्च का उद्देश्य एकता का संदेश देना है। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा कार्यक्रम के संयोजक है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, सहित कई लोग उपस्थित रहे। आपको बता दे कि ग्यारह नंबर को सदर विधायक रवि शर्मा के जन्मदिवस पर एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया गया था। 17 नंबर को भाजपा के महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार का जन्मदिवस भी है, ओर इसी दिन बबीना विधान सभा क्षेत्र में एकता मार्च निकाला जाएगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here