Home उत्तर प्रदेश मानवता शर्मसार : संपत्ति के लिए वृद्धा को बहु और पुत्र ने...

मानवता शर्मसार : संपत्ति के लिए वृद्धा को बहु और पुत्र ने पिलाई डाई, हाथ पैर पकड़ कर पीटा, सीपरी पुलिस बनी वृद्धा का सहारा

68
0

झांसी। संपत्ति को हड़पने के लिए रिश्ते नाते शर्मशार होते जा रहे है। आए दिन संपत्ति हड़पने के लिए पिता पुत्र के झगड़े, सास बहु के झगड़े मारपीट सहित हत्याएं जैसी खबरें लगातार आती है। इन घटनाओं से मानवताएं लगातार शर्मसार होती जा रही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक वृद्धा महिला को तीन बीघा जमीन बड़ी ओर छोटी बहु के साथ मिलकर पुत्र ने हत्या करने का प्रयास करते हुए मारपीट कर जबरन डाई पिलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सीपरी पुलिस बेसहारा महिला का सहारा बन कर उसे थाने लेकर आई। जहां दो दिन से भूखी प्यासी वृद्धा को खाना खिलाकर उसकी समस्या सुनने के बाद शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पहलगुवा निवासी श्रीमती मन्नू देवी ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति मुलायम सिंह की बीस वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद तीन बीघा जमीन उसके नाम आई थी। उसका पुत्र संतराम यादव, उसकी पत्नी श्रीमती कुंती तथा छोटी बहु राममूर्ति कुछ समय से उसे लगातार मारपीट कर रहे भूखा प्यासा रखकर उस पर दबाव बना रहे कि वह तीन बीघा जमीन उसके नाम पर दे। ऐसा नहीं करने पर आए दिन तीनों लोग उसे मारपीट करते है। मन्नू देवी का आरोप है कि कई बार गांव में पंचायत भी हुई है लेकिन इन लोगों ने पंचायत का फैसला नहीं माना। मन्नू देवी ने बताया कि 5 नवम्बर की सुबह करीब दस बजे यह लोग विवाद कर रहे थे। जिस पर उसका छोटा पुत्र मंगल सिंह गांव में पंचायत कराने को पंचों को लेने चला गया। तभी पुत्र संतराम, बहु कुंती ओर छोटी बहु राममूर्ति ने से जमीन पर पटक कर उसके हाथ पैर बांध कर उसे जबरन डाई पिलाने का प्रयास किया। उसे धमकी दी कि अगर तुमने तीन बीघा जमीन उसके नाम नहीं की तो उसे मार देंगे। वृद्धा का आरोप है कि रात भर भूखा प्यासा रखकर उसे प्रताड़ित किया है। पुलिस ने वृद्धा के पुत्र संतराम बहु कुंती छोटी बहु राममूर्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here