Home उत्तर प्रदेश लड़कियों को देख कर अश्लील फवदिया कसने वाले लंगड़ाते हुए गए जेल,...

लड़कियों को देख कर अश्लील फवदिया कसने वाले लंगड़ाते हुए गए जेल, हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले अब नहीं छेड़ेंगे लड़कियां

31
0

झांसी। महिलाओं की सुरक्षा ओर सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत एंटी रोमियो टीम ने दो ऐसे शोहदों को गिरफ्तार कर लिया जो सरेराह लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा कर उन्हें छेड़ते थे। जब वह पुलिस की रडार पर आए तो लंगड़ाते हुए गिड़गिड़ा कर माफी मांगते नजर आए और बोले साहब माफ कर दो अब नहीं छेड़ेंगे लड़कियां को।शुक्रवार को मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत थाना शहर कोतवाली पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों में शोहदों के खिलाफ अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक बाजार में महिलाओं ओर लड़कियों को देख कर अश्लील फवदिया कस रहे ओर गाना गा रहे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने बडगांव गेट निवासी शौंकी साहू तथा बंगला घाट निवासी प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनका एक साथी यूडी वर्मा फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए शोहदों की इस प्रकार खातिरदारी की कि वह जेल जाते समय लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। जाते जाते बोल रहे थे माफ कर दो अब आगे से नहीं करेंगे ऐसी गलती।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here