Home Uncategorized अरविंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिंकू यादव ने किया न्यायालय में सरेंडर 

अरविंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिंकू यादव ने किया न्यायालय में सरेंडर 

348
0

 

झांसी। एक माह पूर्व हुए चर्चित हत्याकांड अरविंद यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिंकू यादव ने आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। आपको बता दे कि अरविंद यादव हत्याकांड में पुलिस ने अब तक एक दर्जन से अधिक आरोपियों को जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी रिंकू यादव पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमें उसकी धर पकड़ में लगी थी। घटना के एक माह बाद आज रिंकू यादव ने झांसी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया है। इसकी खबर लगते ही पुलिस का अमला न्यायालय की ओर दौड़ पड़ा। आपको बता दे कि आठ सितंबर को दिन दहाड़े थाना सीपरी बाजार के ग्राम भोजला में अरविंद यादव की रिंकू यादव सहित उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते बंदूक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। तभी से रिंकू यादव फरार चल रहा था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here