Home Uncategorized बिहार की तरह 2027 में लोकजनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी

बिहार की तरह 2027 में लोकजनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी

62
0

झांसी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान की पुण्यतिथि समारोह ओर कार्यकर्ताओं की समीक्षा करने आए प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि ने कहा कि गठबंधन नहीं हुआ तो बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में 2027 में लोक जन शक्ति पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी युद्ध स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले जिला पंचायत के चुनाव जिलाध्यक्षों पर निर्भर रहेगा। उन्होंने कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी बुंदेलखंड में किसानों की समस्याओं को मुद्दा बनाकर किसानों के बीच पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों को बुंदेलखंड पिछड़ा इलाका होने पर सिंचाई, खाद्य जैसी कई समस्याएं किसानों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह ओर उनकी पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी राम विलास पासवान बुंदेलखंड राज्य की समर्थक है। अगर बुंदेलखंड राज्य बनेगा तो यहां विकास ही विकास होगा। आपको बता दे कि बुधवार को राम विलास पासवान की पुण्यतिथि श्रद्धासुमन कर मनाई गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों के साथ चुनाव लड़ने ओर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई। इस दौरान अशोक सोनी बुंदेलखंड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, गोलू ठाकुर कार्यक्रम आयोजक, राष्ट्रीय महासचिव व बुंदेलखंड प्रभारी किसान प्रकोष्ठ कुदुम शुक्ला, जिलाध्यक्ष ममता गोस्वामी, मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी, प्रदेश महासचिव अशोक कौशिक आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here