Home Uncategorized जिला जज के आवास के सामने लावारिश मिला बैग मचा हड़कंप,नाइट्रोजन गैस...

जिला जज के आवास के सामने लावारिश मिला बैग मचा हड़कंप,नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मिला

6
0

 

झांसी। जिला जज के आवास के सामने एक लावारिश पड़े बैग से गैस रिसाव की आवाज आने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मिला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी का रास्ते में सामान ले जाते समय बैग गिर गया है। फिलहाल अभी पुलिस पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस को सूचना मिली कि एक बैग सीपरी बाजार रोड स्थित जिला जज के आवास के सामने पड़ा है, बैग से गैस रिसाव की आवाज आ रही। इस सूचना पर नवाबाद थाना का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वही कई राहगीर भी वहां भीड़ लगा कर जुट गए लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि बैग खोलकर देख सके। पुलिस ने बैग की तलाशी ली जिसमें एक नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मिला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से यह जानकारी कर रही क्या गैस सिलेंडर रखा बैग किसी का गिर गया है या किसी ने इसे यहां फैंका है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here