Home Uncategorized 07 अक्टूबर को पूर्ण भव्यता से मनायी जायेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती जनपद...

07 अक्टूबर को पूर्ण भव्यता से मनायी जायेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती जनपद एवं तहसील के मन्दिरों में होंगे वाल्मीकि रामायण पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम

39
0

 

 

झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजनमानस को इससे जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को जनपद में वाल्मीकि जयंती को भव्य रुप से मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर जनपद के नगरीय क्षेत्र में स्थित वाल्मीकि मन्दिर नगर निगम परिसर, सिद्देश्वर महादेव मन्दिर, लक्ष्मी गेट बाहर स्थित काली माता मन्दिर, कानपुर हाईवे स्थित सखी के हनुमान मन्दिर एवं मड़िया महादेव मन्दिर तथा जनपद की तहसील क्षेत्रान्तर्गत तहसील मऊरानीपुर में श्री धनुषधारी मन्दिर, तहसील मोंठ परिसर में हनुमान मन्दिर, तहसील टहरौली में श्री लक्ष्मण जी महाराज मन्दिर, तहसील गरौठा में मोहल्ला रामनगर स्थित श्रीराम राजा मन्दिर एवं विकासखण्ड गुरसरांय में नरसिंह भगवान/राम जानकी मन्दिर में दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ महर्षि वाल्मीकि रामायण का पाठ भी किया जायेगा।

चिन्हित मन्दिरों में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नोडल अधिकारी, नगरीय क्षेत्र में चिन्हित मन्दिरों पर अपर नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र स्थित मन्दिरों पर सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोडल अधिकारी एवं सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी मन्दिरों पर आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक संसाधनों सम्बन्धी सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली जाये, इसके साथ ही संस्कृति विभाग के माध्यम से चयनित कलाकारों एवं भजन मण्डलियों द्वारा वाल्मीकि रामायण पाठ कराया जाये।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here