Home Uncategorized “नशामुक्त युवा, सशक्त समाज—जागरूकता अभियान का 

“नशामुक्त युवा, सशक्त समाज—जागरूकता अभियान का 

6
0

 

झांसी। नगर में आज युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘प्रयास—सभी के लिए’ संस्था द्वारा ‘नशा मुक्ति अभियान—Awareness Programme’ का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अभियान का प्रथम कार्यक्रम कल 16 सितंबर, बुधवार को अपराह्न 12 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज, झाँसी में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता के. डी. गुप्ता करेंगे तथा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न होगा। मुख्य वक्ता एन. एस. सेंगर, पूर्व प्रधानाचार्य, रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम संयोजक रवि पांडे हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here