
झांसी। जन सूचना अधिकार मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा उत्सव में बोर्ड परीक्षा में सफलता के शिखर पर पहुंचे होनहारों को सम्मानित किया गया।
संस्था द्वारा ज्ञान स्थली इण्टर कालेज शिवाजी नगर में प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाईस्कूल में विद्यालय स्तर पर प्रथम व जनपद में सातवां स्थान पाने वाली शिवानी यादव, द्वितीय शैली व तृतीय विवके कुमार व इण्टरमीडिएट में प्रथम आयुष विश्वकर्मा, द्वितीय नन्दनी पटेल, तृतीय पिंकी अहिरवार को मेडल व प्रमाण पत्र देकर प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं पीयूष यादव, श्रेयसी, प्रिन्सी अहिरवार, आयशा वानो, अभिषेक गौतम को सर्वोत्तम ड्रेस के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या पूजा सोनी ने कहा कि विद्यालय के टॉपर्स को सम्मानित किया जा रहा है।यह प्रत्येक अध्यापक के लिए गर्व का पल है। प्रत्येक गुरू का यह सपना होता है कि उनका छात्र बुलंदियों पर पहुंचे। छात्र उनके सपनों को साकार कर रहे है। संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ने प्रेरणादायक प्रसंगों से छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजेश तिवारी, मंशाराम वर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, गगन सेन, मनोज कुमार पुरवार, राजीव दुबे, अंकुर दुबे, शैलेश शर्मा, रीना सोनी, सुरेन्द्र सिंह, सुशील राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा



