
झांसी। सनातन हिन्दू उत्सव महासमिति के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में गणेश उत्सव के समय झाॅसी जिले में होने गणेश बैठाने के दौरान होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में आज एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री गणेश उत्सव सनातन संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जिनका सम्बन्ध देश की स्वतंत्रता से भी है।
ज्ञापन देते हुए बताया कि गणेश उत्सव से पहले आपके द्वारा समस्त सड़क के गढढों को भरने, सड़कों को ठीक करने के निर्देश जारी किये गये है परन्तु झाॅसी में कहीं पर भी अभी तक न तो सड़के ठीक की गई है, न ही गढढे भरे गये है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गणेश पण्डालों के आस-पास सफाई व्यवस्था एवं चूना डालने की व्यवस्था भी सुचारू नही है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शहर की सभी नाले – नालियां गन्दगी से पटे डले है जिसके कारण सड़कों पर जलभराव की समस्या है और इस बजह से भक्तों को गन्दे पानी में से होकर भी निकलना पड़ रहा है।
24 घण्टे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
सभी प्रमुख त्यौहारों पर बाहर से आये डी0जे0 बड़ी संख्या में ध्वनि प्रदूषण करते है जिसकी बजह से बीमार, बुजुर्गो, नवजात एवं छोटे बच्चों को बहरा होने एवं हार्ट की समस्या का खतरा बना रहता है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि साउण्ड एवं डी0जे0 मानक के अनुसार ही बजाये जाये । पूर्व में मोहर्रम, चहल्लुम पर बाहर के डी0जे0 ने आकर बड़ी असुविधा की थी परन्तु न तो किसी डी0जे0 को पकड़ा गया और न ही किसी का चालान किया गया । ज्ञापन में आरोप लगाया कि वर्तमान में भी मानिक चैक में गणेश जी जो भारत के सबसे बड़े सटोरियें नीरज गोस्वामी एवं उसके गुर्गे बर्खास्त सिपाही रजत सिंह एवं सटोरियों के द्वारा बैठाले जाते है, के द्वारा छत्तीसगढ़ का डी0जे0 मंगाया गया । प्रशासन की मौजूदगी डी0जे0 फुल वोल्युम में बजाया गया जिससे पूरा शहर परेशान रहा परन्तु उक्त डी0जे0 पर कोई कार्यवाही नही की गई। ऐसे डी0जे0 संचालक पर एवं शहर का माहौल खराब करने वाले सटोरियों पर जो पूरे बुन्देलखण्ड के युवाओं को सट्टे की लत लगाकर कर्जे में फंसाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे है। सख्त कार्यवाही की जाये । उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि पूर्व में भी लचर विवेचना के कारण इनामी सटोरियों एवं उनके संरक्षणदाताओं पर कोई कार्यवाही नही की गई जबकि एस0एस0पी0 ने खुद कहा था कि इन सब पर गैगस्टर की कार्यवाही एवं इन सट्टे की रकम को जो जमीन खरीदने में खपाया गया है उन जमीनों को कुर्क करने की कार्यवाही की जायेगी परन्तु वैसा कुछ भी नही किया गया । जबकि राॅयल सिटी सीपरी बाजार झाॅसी से रजत सिंह क्रेटा कार से तीन बड़े बैग लेकर जाता दिखा था लेकिन आज तक न तो वह बैग बरामद हुये और न ही उसे रिमाण्ड पर लेकर पूछतांछ की गई सिर्फ सेटिंग करके उसको कोर्ट में सरेण्डर करा दिया गया। ज्यादातर अपराधों में पुलिस के बच्चे शामिल होते है परन्तु उन पर वमुश्किल कार्यवाही होती है, अगर होती भी है तो सिर्फ धीरे से बुलाकर उनको जेल भेज दिया जाता है।
गणेश उत्सव के समय निर्बाध रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।
उन्होंने दिए गए ज्ञापन में मांग करते हुए बताया कि झाॅसी सहित पूरे बुन्देलखण्ड में अवैध शराब का कारोबार जोरो पर संचालित है। अभी हाल ही में सागर में जहरीली शराब पीने से अनेकों लोगों की मृत्यु हो गई, आंखो की रोशनी चली गई जिसमें बुन्देलखण्ड के ललितपुर जिले का नाम शराब सप्लाई में सामने आया, यहां तक की अयोध्यापुरी स्थित विधायक निवास के बगल में भी पिछले 10 वर्षो से अवैध शराब की विक्री लगातार जारी है। इन अवैध कारोबारियों को राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है जिसकी बजह से बड़ी कार्यवाही इन पर नही होती है। त्यौहारी सीजन में इस पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाये । यहां तक की देशी शराब की कलारियों पर भी बड़े-बड़े बोर्ड लगे है कि बैठकर पीने की उत्तम व्यवस्था, जबकि वह माॅडल शाॅप नही है। ऐसी 4 दुकानें किसान बाजार से काली जी के मंदिर के बीच में है जिनका क्षेत्र तालपुरा, लक्ष्मीगेट अन्दर इत्यादि है। इसी सड़क से गणेश जी एवं दुर्गाजी की प्रतिमायें विसर्जित होने के लिए जाती है जहां पर शाम का समय होते ही बड़ी संख्या में शराबी एकत्र होकर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते है। जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। कुछ कहने पर परिवारों के साथ, महिलाओं के साथ अभद्रता करने पर उतारू हो जाते है। अतः इन दुकानों को इनके क्षेत्र में सड़क से हटकर गलियों में स्थानान्तरित किया जाये जिससे आने वाले भक्तों, महिलाओं को कोई असुविधा न हो ।
दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया कि हिन्दू त्यौहारों के समय ही प्रशासन के द्वारा नये नालों के निर्माण, सड़क निर्माण हेतु खुदाई कर दी जाती है जिसकी बजह से भी भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। अभी हाल ही में श्रावण मास में जहां से कांवड़ियें जल भरकर लाते है उस सड़क का एक तरफ का पूरा हिस्सा खोद दिया गया परन्तु सड़क निर्माण कार्य आज तक शुरू नही हुआ है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि विकास होना अति आवश्यक है परन्तु इन्ही सब कामों को त्यौहार निकलने के बाद भी किया जा सकता है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि थाना स्तरीय पीस कमेटी एवं सेन्ट्रल पीस कमेटी में असमाजिक अराजक तत्वों को बुलाया जाता है। दलाल, चमचे किस्म के लोगों की एक टीम बना ली गई है जिसका जनता से कोई सरोकार नही है उनके कहने पर उल्टे-सीधे निर्णय लिये जाते है। सभी पीस कमेटियों का पुर्नगठन कर संभ्रान्त नागरिकों, विभिन्न गणेश उत्सव एवं दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों, स्वच्छ धर्मगुरूओं को शामिल किया जाये।
10. विसर्जन स्थल गणेश कुण्ड, आल्हाधाट, पहुंज डैम, लहचूरा डैम, रेलवे डेम, गढमऊ तालाब व अन्य विसर्जन स्थलों पर जल पुलिस, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाये ।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने ने समर्पित हिन्दू सनातन संस्कृति के रक्षक गौरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री से अपेक्षा है कि अवश्य ही ध्यान देते हुये ठोस कार्यवाही का निर्देश स्थानीय प्रशासन को देने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

