झांसी
झांसी। स्वर्णकार संघ की गौरवशाली परंपरा विगत 50 वर्षों से भी अधिक समय से स्वर्णकार संघ के सदस्य झाँसी में चाचर का प्रदर्शन कर समाज और नगरवासियों को नई ऊर्जा से ओतप्रोत करते आ रहे हैं।
इसी श्रृंखला में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य मशाल चाचर का आयोजन हुआ।
इस आयोजन की विशेषता रही कि 86 वर्षीय स्वर्णकार संघ के पूर्व महामंत्री आदरणीय रामेश्वर ढारिया ने अपार उत्साह और अद्भुत ऊर्जा के साथ लौटा वादन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उनकी इस जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित समाजबंधुओं को प्रेरणा और उत्साह से भर दिया।
झांसी की सर्वश्रेष्ठ चाचर का खिताब भी हासिल किया।
इस दौरान स्वर्णकार संघ के बुंदेलखंड प्रभारी राघव वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोनी,नगर अध्यक्ष गोविंद शरण वर्मा,दिलीप सोनी औजार वाले, महेंद्र सोनी, नरेंद्र सोनी,राजकुमार जड़िया,सोनू स्वर्णकार,विशाल ठाकुर,दिलीप महोबिया,राजेश सोनी,आनंद सोनी,आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

