झांसी। चमनगंज टंडन रोड सीपरी बाजार झांसी मोहल्ले में विराजे भगवान श्री गणेश परिवार भगवान शिव,पार्वती एवं रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान है, आयोजक तरुण चड्ढा ने बताया कि विराजित गौरीपुत्र गणेश जी का एक अन्य नाम विघ्नहर्ता भी है अर्थात भगवान श्री गणेश समस्त प्रकार के विघ्न को हरकर समर्थ मंगलदायक है। साथ ही उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन दिनांक 06/09/2025 को ढोल भागंड़े के साथ किया जाएगा एवं साथ ही 05/09/2025 को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर गीता चड्ढा, वरुण, मेघा, राखी, गीताश्री, तनीषी, समर्थ, प्रथमेश आरती, काजल राठौर, अनिल शर्मा, संजय त्रिपाठी, विशाल शर्मा, सुनील शर्मा, आदित्य बत्रा एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

