Home Uncategorized स्मार्ट मीटर में नहीं कोई गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर में नहीं कोई गड़बड़ी

48
0

झांसीझांसी। स्मार्ट मीटर देगा उपभोक्ताओं को लाभ, इसमें नहीं कोई गड़बड़ी। किसी के भ्रामक में न आए उपभोक्ता। जिन्होंने मीटर रीडर के साथ की बिजली चोरी उन उपभोक्ताओं की पिछली छिपाई गई रीडिंग जुड़ कर आ रहा बिल, जिससे रीडिंग छुपाने वाले घबरा रहे। गुरुवार को अधीक्षण अभियंता नगर चंद्रजीत प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं में यह गलत फहमी हो गई है कि स्मार्ट मीटर फास्ट चल रहे है। जबकि स्मार्ट मीटर फास्ट नहीं चल रहे, यह सही रीडिंग दे रहे है। इनकी क्वालिटी बेहतर है, स्मार्ट मीटर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें अपने आप रीडिंग ओर बिल बनकर उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज के रूप में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में 3644 उपभोक्ताओं के मीटरों पर चैक मीटर 110 चैक किए गए ओर तुलनातकम अध्ययन किया जिसमें चैक मीटर ओर स्मार्ट मीटर की रीडिंग समान पाई गई। उन्होंने बताया कि पांच प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां चैक मीटर लगाए जा रहे है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पूर्व ने मीटर रीडर द्वारा जो घाल मेल किया जा रहा था वह अब नहीं होगा। उपभोक्ताओं के मोटर रीडिंग की मॉनिटरिंग को मुख्यालय से की जा रही है। उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर को आगे चल कर प्रीपेड भी बनाया जाएगा। यह स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को काफी लाभ देगा। उन्होंने बताया शहर भर में 1 लाख 44 हजार 370 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगना है जिसमें 52396 लग चुके है 2026 तक स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here