झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली गलौज गुत्थम गुत्थी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई। यहां दोनों से वार्ता की जा रही है। वही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमीनों की फर्जी तरीके से रजिस्ट्रियां कर बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के ग्राम सिंगररा निवासी विनोद राय किसी कार्य से कलेक्ट्रेट गया था। वही रमेश साहू अपने जमीन की चल रहे मुकदमे की पैरवी करने गए। दोनों पक्ष आमने सामने आने पर गाली गलौज होने लगी, देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। तभी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने मामले को शान्त कराते हुए दोनों पक्ष को थाने बुला लिया। थाने में एक पक्ष एडवोकेट रमेश साहू ने आरोप लगाया है कि विपक्षी विनोद ने उसकी जमीनों की फर्जी तरीके से रजिस्ट्रियां कर बेच दी। साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी ने उसकी जमीन के अलावा कई ओर लोगों की जमीन फर्जी दस्तावेजों को तैयार कर बेच दी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


