Home आपकी न्यूज़ महिला और बच्चों को जिंदा जलाने के लिए मकान में लगाई आग,...

महिला और बच्चों को जिंदा जलाने के लिए मकान में लगाई आग, पुलिस घटना संदिग्ध बता रही

47
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट के पास देर रात घर में सो रही महिला और उसके बच्चे को जिंदा जलाने का प्रयास करते हुए आग लगा दी। आग लगने से घर के अंदर हुआ धुआं से महिला और उसके बच्चे जाग गए किसी प्रकार उन्होंने पुलिस की मदद से घर से बाहर निकल कर जान बचाई और आग बुझाई। वही पुलिस का कहना है की घटना संदिग्ध लग रही मामले की जांच चल रही हैजानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी निवासी निधि उपाध्याय महिला ने बताया की उसका ससुरालियों से विवाद चलता है। इसलिए वह अकेली अपने बच्चों के साथ घर में रखती है। उसका आरोप है की देर रात उसकी सास ननद और पति ने उन्हे जान से मारने के लिए जिंदा जलाने का प्रयास करते हुए मकान में आग लगा दी। आग की धुआं से घर में सो रही वह और उसके बच्चे जाग गए और मोबाइल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही शुरू कर दी। वही पुलिस के मुताबिक आग की घटना संदिग्ध है, क्योंकि महिला के घर में आग केवल उसके पर्दे में लगी थी जिसे बुझाया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here