Home Uncategorized गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, तीन घायल

गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, तीन घायल

29
0

झांसी। झांसी शिवपुरी राजमार्ग पर आज तड़के टोल प्लाजा के पास सड़क पर खड़ी गाय को बचाने के प्रयास में चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमे सवार तीन लोग गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी करैरा के काली पहाड़ी निवासी अमन, राकेश और अतुल अपनी कार क्रमांक एमपी 07 सी ई 7253 से सवार होकर झांसी आए थे। सोमवार की सुबह तीनों लोग अपनी गाड़ी से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार रक्सा टोल प्लाजा के आगे गुजरी तभी सड़क पर आगे गाय आ गई। जिसे बचाने के लिए गाड़ी चालक ने काफी प्रयास किया जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से उसमें सवार अमन, अतुल और राकेश को चोट आने पर वह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अतुल की हालत गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here